परसुडीह थाना क्षेत्र में सिर्फ 31 घंटे के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने तीन महिलाओं से पर्स व बैग की छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह 9 बजे से शुक्रवार शाम 4 बजे तक की ये घटनाएं इलाके में अपराधियों की सक्रियता का सबूत हैं। बदमाश सुनसान व गली मोहल्लों में अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।

सभी घटनाओं में समानता: बाइक सवार आए, बैग छीना, महिलाएं पीछा करती रहीं, सड़क पर गिरीं, घायल हुईं। लोग तमाशबीन रहे, कोई मदद को आगे नहीं आया।
पुलिस जांच में जुटी
परसुडीह थाना में तीनों पीड़ित महिलाओं ने लिखित शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं और पूछताछ जारी है।
पहली घटना:
समय: गुरुवार सुबह 9 बजे
स्थान: प्रमथनगर
पीड़िता: सुपर्णा सरकार
सुपर्णा योगा क्लास से लौट रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल, ₹500 और कागजात थे। शोर मचाने पर भी कोई मदद को नहीं आया।
दूसरी घटना:
समय: गुरुवार दोपहर 3 बजे
स्थान: परसुडीह बाजार
पीड़िता: कनिका गोप (निवासी: चांदनी चौक)
बाजार से पैदल लौट रहीं कनिका से बाइक सवारों ने पर्स छीना। वह पीछा करते हुए सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हुईं। बैग में मोबाइल, नगद और अन्य सामान था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
तीसरी घटना:
समय: शुक्रवार शाम 4 बजे
स्थान: सिदो-कान्हू चौक
पीड़िता: मीतू मुखर्जी (भाजपा नेत्री, सिंटू मुखर्जी की पत्नी)
तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीना। मीतू ने बैग पकड़ रखा था, लेकिन बदमाश उन्हें घसीटते ले गए। उनकी बाईं आंख में गंभीर चोट, हाथ-पैर में भी चोट आई। बैग में मोबाइल, ₹10,000, एटीएम और दस्तावेज थे।