रांची के सदर अस्पताल में 14 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का मामला उजागर

रांची के सदर अस्पताल में एक 14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद किशोरी ने गांव के एक लड़के द्वारा महीनों पहले किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि स्कूल से लौटते समय युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी थी। घरवालों को जानकारी होने पर भी उन्होंने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की।

Trulli

लगभग पांच महीने बाद पीड़िता के शरीर में परिवर्तन को देखने को मिला तो घरवालों ने चिकित्सक से उसकी जांच करवाई। इसके बाद पीड़िता ने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। घरवाले भी लोकलाज के डर से चुप रहे।

पांच महीने के बाद गर्भपात कराने से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। इस कारण उन्होंने नाबालिग बेटी का प्रसव कराने का निर्णय लिया और घर से दूर रांची आकर सदर अस्पताल में प्रसव कराया।

किशोरी के माता-पिता ने बताया कि डर और लोकलाज के कारण उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी गर्भावस्था की जानकारी होने के बाद भी इसकी शिकायत नहीं की। सदर अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि नाबालिग ने पूरे नौ माह के बाद बच्चे को जन्म दिया है।