जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। गोलमुरी बाजार लाइन के सत्कार होटल के पास रहने वाली 35 वर्षीय रचना अग्रवाल ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, और वह अकेली थी।

 

रचना के पति का हार्डवेयर का दुकान है, जो फ्लैट के नीचे ही स्थित है। वह सुबह 9 बजे दुकान के लिए घर से निकल गए थे। उनके दो बच्चे फ्लैट के नीचे खेल रहे थे, और जब वे घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी मां को फंदे से लटकते हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने अपने पिता को दी।

 

रचना के सास-ससुर कुंभ नहाने के लिए गए हुए थे। मृतक महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रचना ने आत्महत्या क्यों की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।