असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन नहीं बना, झामुमो 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी अब 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

Trulli

 

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनीत पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण तक पहुंची थी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी।

 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस झामुमो को केवल 5 सीटें देने पर अड़ी हुई थी, जबकि झामुमो कम से कम 10 सीटों की मांग कर रही थी। 22 मार्च की शाम तक दोनों दलों के बीच लगातार बातचीत चलती रही, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

 

गठबंधन वार्ता विफल होने के बाद झामुमो ने स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। पार्टी ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी पूरी कर ली है, जबकि बेहाली विधानसभा सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) (माले) के लिए छोड़ दी गई है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो का यह फैसला असम के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर उन सीटों पर जहां विपक्षी वोटों का बंटवारा होने की संभावना है।