जमशेदपुर: परसुडीह मंडल भाजपा द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परसुडीह सिद्दो-कान्हो गोलचक्कर के पास स्थित सिद्दो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

यात्रा हलुदबनी, शीतला चौक, परसुडीह बाजार, त्रिवेणी टावर चौक और शिव-हनुमान मंदिर होते हुए परसुडीह भाजपा कार्यालय तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे झंडों के साथ “भारत माता की जय”, “वीर जवान अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के नारों से गगनभेदी घोष कर रहे थे। देश की एकता, साहस और बलिदान पर भी संदेश दिए गए।
इस मौके पर आम लोग भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर की जिला मंत्री शांति देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघ लाल टुडू, सुजीत अंबष्ठा, राधारानी टुडू, राकेश सिंह, त्रिदिब चट्टराज, देवेन्द्र कुमार सिंह, शुक्ला हलधर, मनोज विश्वकर्मा, रविन्द्र सिंह, परमाकांत करुआ, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, विश्वजीत कुमार, दीपक करूआ, संतोष श्रीवास्तव, अरुण दास, अनिल यादव, सीमा मुंडा, अमित मिश्रा, राजेश अग्रवाल, नयन राज, धीरज सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
परसुडीह क्षेत्र इस दौरान देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा और तिरंगे की शान में हर जुबान से जयघोष गूंजता रहा।