Breaking: नौ दोस्त चांडिल डैम गए थे नहाने, एक युवक डूबा

Chandil: रविवार को चांडिल डैम में नहाने गए 9 छात्र में एक छात्र पानी में डूब गया है। घटना शाम 5:30 की आसपास की बताई जा रही है। युवक का नाम मोहम्मद शाहिल (20 वर्षीय) बताया जा रहा है जो कि अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 9 दोस्त चांडिल डैम नहाने के लिए गए थे। नहाने के क्रम में कुछ युवक मछली पालन की जगह पर मस्ती कर रहे थे, उसी दरमियान मोहम्मद शाहिल पानी के ऊपर बिछे प्लास्टिक के प्लेट पर खड़ा था जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।

Trulli

घटना घटित होने के बाद सभी दोस्त डरे और सहमे से दिखे। जिसके बाद सभी दोस्त अपने लॉज वापस चले गए थे, वहीं रात होने पर सभी स्टूडेंट थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू करवाई। घटनास्थल पर ग्रामीण युवक की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल सभी छात्र अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के बताये जा रहे हैं जो कि रामगढ़, रांची और धनबाद के रहने वाले हैं।