ओडिशा में चार्टर फ्लाइट क्रैश, सभी 6 लोग सुरक्षित, एक क्रू मेंबर गंभीर

ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियावन एयर की एक चार्टर फ्लाइट VT-102 राउरकेला के पास झालदा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान निर्धारित उड़ान पर था।

Trulli

 

विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे। राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

हालांकि, एक क्रू मेंबर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य सभी की स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच संबंधित विमानन एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

 

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।