जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के पार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं। स्वर्णरेखा और खरकई नदी दोनों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।

Trulli

 

जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज साइट) का जलस्तर 122.06 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। वहीं, खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट) का जलस्तर 131.60 मीटर पहुंच गया है, जो इसके खतरे के निशान 129 मीटर से काफी ऊपर है।

 

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन ने नदियों के तटीय इलाकों और डूब क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। जिला प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन की अपील

नदी किनारे न जाएं

डूब क्षेत्र से दूर रहें

सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें

अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन से मिली जानकारी का ही पालन करें लगातार बारिश के बीच लोगों से खास सतर्कता बरतने की अपील की गई है।