रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, भुसूर मौजा की जमीन पर होगा निर्माण

रांची : दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित बाईपास पर स्मृति स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन की मांग की है। आवास बोर्ड ने भुसूर मौजा में जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Trulli

जानकारी के मुताबिक, डीपीएस स्कूल के पास स्थित भुसूर मौजा की 59.13 एकड़ जमीन आवास बोर्ड के पास है। इसी में से करीब 4 एकड़ जमीन शिबू सोरेन के स्मृति स्थल के लिए प्रस्तावित की जा रही है। यह स्थान रांची के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है, जहाँ से मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, न्यायाधीश समेत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक का काफिला गुजरता है। ऐसे में श्रद्धांजलि देने के लिए यह जगह उपयुक्त मानी जा रही है।

ऐसा होगा स्मृति स्थल

  • करीब 4 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा।
  • मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका की तर्ज पर विकसित होगा।
  • चारों ओर हरियाली और पार्क होंगे।
  • परिसर में बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

स्मृति स्थल बनने के बाद यह न सिर्फ श्रद्धांजलि का केंद्र होगा, बल्कि राजधानी के एक प्रमुख आकर्षण स्थल के रूप में भी विकसित हो सकेगा।