सऊदी में 30 मार्च तो भारत में 31 मार्च को Eid-Ul-Fitr 2025d

भारत में ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व रमजान महीने के खत्म होने के बाद यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। ये पर्व इस्लाम धर्म के लोगों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।

Trulli

 

ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है। इस दिन मुस्लिम लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जाने-अनजाने में हुई अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हैं। जानकारी अनुसार ईद का चांद सऊदी अरब में 29 मार्च को दिख गया है ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि भारत में ईद 31 मार्च को होगी।