रांची : झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा सकती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी का विवादित बयान सामने आया है।

बिहार में कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोला।
डॉ. अंसारी ने कहा, “हम सिर्फ राहुल गांधी जी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अगर एक बार आदेश मिल गया, तो झारखंड में भाजपा के जितने भी कार्यालय हैं, सभी को तोड़ देंगे।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की हताशा और अराजक मानसिकता करार दिया है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बयान से राज्य की राजनीति में टकराव की स्थिति और बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में इस बयान पर सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।