पत्नी के साथ सोया पति, सुबह खुली आंख तो बगल में लेटी थी नागिन

उत्तर प्रदेश के माहोबा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की नागिन के डसने के कारण मौत गई। घटना जिले के सदर तहसील के टीकामऊ गांव की है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

पति-पत्नी के बीच अचानक आई नागिन

जानकारी अनुसार टीकामऊ गांव निवासी प्रमोद शुक्रवार की रात रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर सोने चला गया था। हालांकि, बिस्तर पर सो रहे पति-पत्नी के बीच अचानक नागिन आई गई और उसने महिला को डस लिया।

सुबह तड़के जब प्रमोद की आंखें खुली तो बिस्तर पर नागिन को देखकर वो चौंक गया। वहीं, पास सोई पत्नी को तड़पता देख उसके होश उड़ गए। वो देखते ही समझ गया कि नागिन ने उसकी पत्नी को काट लिया है।

ऐसे में वो आनन फानन पत्नी को लेकर अस्पताल, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की असमय मौत से वो काफी दुखी हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा।

घटना के संबंध में प्रमोद ने बताया कि डिनर के बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। वो भी अपनी पत्नी के साथ सोया हुआ था। नागिन कब आई इस बात का उसे आभास नहीं हुआ। वो रात भर बिस्तर पर ही रही। अहले सुबह उसने पुष्पा को डस लिया, जिससे वो चीख पड़ी। चीख सुनकर प्रमोद की नींद खुल गई। वहीं, बिस्तर पर का मंजर देख वो चौंक गया। नागिन अपना फन फैलाए वहीं बैठी थी।

महिला की मौत से पति और परिजन शोकाकुल

बहरहाल महिला की मौत से पति और परिजन शोकाकुल हैं। दंपति के दो बच्चे भी हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। हालांकि, महिला की मौत पति और परिजनों के लिए अनसुलझी गुत्थी बन गई है। सभी के मन में केवल एक ही सवाल है कि आखिर नागिन के उसे ही क्यों काटा।