जमशेदपुर: डिमना लेक के पास वज्रपात से युवक की मौत, इलाके में सनसनी, देखें Video

जमशेदपुर: डिमना लेक के रेडियल गेट के समीप बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trulli

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक मौसम खराब होने के दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की जा रही है।