Jamshedpur BJP Criticized Congress Leader Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ओबीसी मोर्चा का विरोध, जिलाध्यक्ष सागर राय ने कड़ी शब्दो में किया निंदा

सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति को “बेचारी” कहना न केवल एक महिला का अपमान है, बल्कि यह देश की संवैधानिक व्यवस्था का भी अपमान है। यह कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है कि वह लगातार आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज के नेताओं और प्रतिनिधियों का अपमान करती है। जब देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को इस तरह से अपमानित किया जाता है, तो यह कांग्रेस की घोर संकीर्ण मानसिकता और जातिवादी सोच को दर्शाता है।

 

राष्ट्रपति केवल एक व्यक्ति नहीं होतीं, वह देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था का प्रतीक होती हैं। उनका अपमान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। यह वही कांग्रेस है, जिसने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को भी कभी सम्मान नहीं दिया, जो बाबा साहेब के नाम पर केवल वोटबैंक की राजनीति करती है और असल में दलित, पिछड़ों, आदिवासियों के प्रति घृणा रखती है।

 

हम, भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा, कांग्रेस की इस मानसिकता को जनता के सामने लाएंगे और इस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। मैं सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग करता हूँ, अन्यथा देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।