जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप मौजूद State Bank of India (एसबीआई) की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई और क्षेत्र में भागदौड़ का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही Tata Motors के फायर ब्रिगेड की टीम तथा झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।