जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएच एरिया में मंगलवार देर रात लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और एक वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत TMH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार की रफ्तार तेज थी, जिससे यह टक्कर हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।