जामताड़ा: फतेहपुर थाना में पदस्थापित एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

जामताड़ा: फतेहपुर थाना में पदस्थापित एएसआई विरंची भोक्ता पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी एएसआई ने न केवल उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि मारपीट कर जबरन दुराचार भी किया।

Trulli

 

शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए प्रस्तुत किया गया। वहीं, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

 

इस घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस पुलिस बल पर जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, यदि वही कानून की मर्यादा तोड़े तो आम नागरिक किस पर भरोसा करें।

 

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रहा है।