झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, कई अहम पदों पर बदलाव

रांची : झारखंड सरकार ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव से पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियां और कई बड़े अधिकारियों के विभागीय प्रभार बदले गए हैं।

Trulli

 

सबसे अहम बदलाव राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्तर पर हुआ है। उनके पास पहले एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे अब हटा दिया गया है। वहीं डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

महत्वपूर्ण बदलाव

अनुराग गुप्ता : डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटा।

प्रशांत सिंह : डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार।

सुमन गुप्ता : एडीजी रेल बनीं।

प्रिया दुबे : एडीजी एसीबी की जिम्मेदारी, साथ ही एडीजी जैप और प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी प्रभार।

मनोज कौशिक : रांची के आईजी से आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार।

क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार।

नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी मानवाधिकार से आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड।

सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय, साथ ही आईजी जेल का भी अतिरिक्त प्रभार।

सुनील भास्कर : आईजी पलामू से आईजी बोकारो।

पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार।

संजीव कुमार : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा (एसआईबी)।

शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी।

चंदन कुमार सिंहा : रांची के एसएसपी से डीआईजी एसीबी।

राकेश रंजन : चाईबासा के एसपी से बने रांची के नए एसएसपी, साथ ही कमांडेंट जैप-1 का भी प्रभार।

अमित रेणु : एसपी अभियान नक्सल से एसपी चाईबासा।

सौरभ : कमांडेंट जैप-10 होटवार से एसपी देवघर।

अजीत कुमार : एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर।

कैलाश करमाली : एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद।

पारस राणा : एएसपी अभियान चाईबासा से एसपी सिटी रांची, साथ ही कमांडेंट जैप-10 का प्रभार।

राकेश सिंह : एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची और एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार।

 

इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें देवघर, धनबाद, पलामू और हजारीबाग जैसे जिलों में बदलाव किए गए हैं।

 

इस बड़े पैमाने के तबादले से झारखंड पुलिस की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। राज्य सरकार का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी।