कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार की रात घर के कमरे में लटका मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में अनबन के बाद वह काफी उदास था। मृतक की पहचना गांधी स्कूल रोड निवासी 18 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था।
मृतक के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित की गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद लड़की ने उसका नबंर ब्लॉक कर दिया था। तब से वह परेशान रहने लगा था। वहीं परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे मोहित घर आया। उसे खाना खाने के लिए कहा गया, लेकिन वह सीधे अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वह फेंदे पर लटका मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया और आगे की जांच कर रही है।
हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोहित का परिवार के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि 11 जनवरी को मोहित के बेस्ट फ्रेंड रिशु ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिशु भी प्रेम प्रसंग की वजह से तनाव में था। वह मोहिता के पड़ोस में ही रहता था।