Jharkhand: मृतकों के नाम पर उठ रहा था राशन, अब होंगी कारवाई

झारखंड में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन दिया जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि यहां दो लाख 24 हजार 858 मृतकों के नाम पर राशन उठाया जा रहा था। यह गड़बड़ी पिछले साल से चल रही थी। केंद्र सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि मृत लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाया जाए। मई महीने से राज्य सरकार ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trulli

 

केंद्र की ओर से भेजी गई सूची में 2,54,897 मृतक लाभुकों के नाम थे। सत्यापन में 34,480 मृतक पाए गए, जिनमें से 30,039 के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। अब इन नामों को हटाने के बाद लगभग ढाई लाख नए लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। झारखंड में 1.63 करोड़ लोग इस योजना से जुड़े हैं, जहां हर व्यक्ति को हर महीने 5 किलो चावल मुफ्त मिलता है। राज्य में हर महीने मृतकों के नाम पर 11 लाख किलो से ज्यादा राशन उठाया जा रहा था। रांची जिले में सबसे ज्यादा 21,171 मृतक लाभुक पाए गए हैं।