Jharkhand: गिरिडीह के इस व्यवसायी ने अपने नाम खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश जालान ने अपनी व्यवसायिक सफलता को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए 90 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट खरीदा है। यह 10 सीटों वाला अत्याधुनिक विमान शनिवार को स्विट्ज़रलैंड से गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर उतरा। सुरेश जालान, जो देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में 299वें स्थान पर हैं, झारखंड के सबसे बड़े कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा फैक्टरी के मालिक हैं। उनके व्यापारिक साम्राज्य ने गिरिडीह के साथ-साथ पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

Trulli

26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर इस प्राइवेट जेट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जेट के आगमन को लेकर जालान परिवार और गिरिडीह के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस विमान का व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होगा फिलहाल विमान ने कोलकात्ता के लिए अपना पहला उड़ान भरा।

उद्योगपति जालान ने बताया कि यह जेट उनके व्यापार को गति देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने में मदद करेगा। झारखंड के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि राज्य का एक उद्योगपति वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। सुरेश जालान की यह उपलब्धि न केवल गिरिडीह बल्कि पूरे राज्य के युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी।