यूपीएससी में कोल्हान का परचम, गम्हरिया के आयुष कुमार ने हासिल की 143वीं रैंक

सरायकेला-खरसावां: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में Union Public Service Commission की प्रतिष्ठित परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी आयुष कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गम्हरिया की टायो कॉलोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने ऑल इंडिया स्तर पर 143वीं रैंक प्राप्त की है।

Trulli

 

आयुष कुमार की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा कोल्हान क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। वह इस बार के परिणाम में पूरे कोल्हान के टॉपर बनकर उभरे हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में उनके घर पर खुशी और जश्न का माहौल बन गया। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।

 

आयुष की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद आयुष ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

 

परिवार के लोगों ने बताया कि आयुष शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना सिविल सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।