यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी कुछ आंशिक रूप से चलाई जाएंगी और कुछ के समय व मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

रद्द और आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें
•68077/68078 आद्रा–वार–आद्रा मेमू पैसेंजर : 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक रद्द।
•68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर : 31 अगस्त को रद्द।
•68056/68060 टाटा–आसनसोल–बोकारो मेमू पैसेंजर : 26 अगस्त को केवल आद्रा तक चलेगी।
•13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस : 26, 28, 29 और 31 अगस्त को केवल गोमो तक चलेगी।
•18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस : 25 से 29 और 31 अगस्त तक केवल बोकारो से धनबाद तक ही चलेगी।
समय और मार्ग में बदलाव
•18184 बक्सर–टाटा एक्सप्रेस : 31 अगस्त को 90 मिनट देर से रवाना होगी।
•18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस : 27 अगस्त को सीएनआई, जीडीबीआर और मुरी मार्ग से होकर चलेगी।
लंबे समय तक प्रभावित ट्रेनें
•68029/68030 राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू : 10 सितम्बर तक रद्द।
•18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस : 10 सितम्बर तक रद्द।
•18109/18110 टाटा–निर्मलनगर–टाटा एक्सप्रेस : विभिन्न तिथियों पर रद्द।
अन्य बदलाव
•18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस और 20818 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के मार्गों में भी परिवर्तन किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या आधिकारिक स्रोत से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।