रामगढ़ के इस्पात प्लांट में भीषण फर्नेस ब्लास्ट, 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा मोड़ के समीप हेसला स्थित एक निजी इस्पात प्लांट में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे प्लांट के फर्नेस में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Trulli

 

इस भीषण ब्लास्ट की चपेट में आकर प्लांट में कार्यरत 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद अन्य कर्मचारियों और प्रबंधन की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालत नाजुक देखते हुए सभी गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप का माहौल है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका फर्नेस में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने की बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

(अपडेट जारी…)