पुरी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली लोकप्रिय पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अब नई दिल्ली स्टेशन के बजाय आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। रेलवे ने इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नया शेड्यूल 18 अगस्त 2025 से पुरी और 20 अगस्त* से आनंद विहार से लागू होगा।

नई व्यवस्था के तहत आनंद विहार से ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होगी, जबकि पुरी से चलकर यह सुबह 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस बदलाव से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में अतिरिक्त असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आनंद विहार टर्मिनल राजधानी के मुख्य इलाकों से अपेक्षाकृत दूर स्थित है।