राजधानी रांची से सटे लापुंग के कोयनारा गांव में पुलिस की टीम पर हमला किया गया। पुलिस पर हमला तब हुआ जब टीम 55 एकड़ 56 डिसमिल जमीन का विवाद सुलझाने गई थी। पुलिस के साथ मारपीट पड़हा के लोगों ने हमला कर दिया।

उग्र लोगों ने थाना प्रभारी से हाथापाई की। डंडे से पीटा। थाना प्रभारी जमीन पर गिर पड़े तो कुछ युवकों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। इस घटना में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और दो जवान लालू उरांव व पुनई लोहरा घायल हो गए।
पुलिस पर हुए हमले के दौरान बचाव में पुलिस ने गोली चलाई। इससे जातालोया कुसुम टोली निवासी 22 वर्षीय जतरू मुंडा और 45 साल की बिरस उरांव घायल हैं। जतरू को एक गोली जांघ में और एक पेट में लगी है। वहीं बिरस की हथेली में गोली लगी है।
इधर, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मिले। उन्होंने कहा कि पूर्व नक्सली पुनई उरांव के इशारे पर यह हमला किया गया है।