रांची: छेड़खानी के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित नाला रोड गली नंबर आठ में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फिरोज अली के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत रिम्स ले जाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Trulli

 

हिंदपीढ़ी थाना पुलिस के अनुसार, फिरोज अली पर पहले से ही छेड़खानी का मामला दर्ज था। दिसंबर 2024 में कोतवाली थाना पुलिस ने उसे एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह मामला सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से पहले वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में लोअर बाजार थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

 

फिरोज अली जमानत पर बाहर था और घर पर रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।