रांची : राजधानी रांचीवासियों के लिए खुशखबरी है। अब महानगरों की तरह रांची में भी मेट्रो रेल दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से रांची मेट्रो रेल परियोजना पर कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार कर भेजने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस प्लान में यह स्पष्ट किया जाएगा कि रांची में मेट्रो की कितनी आवश्यकता है और किन मार्गों पर इसका संचालन संभव हो सकेगा। योजना के आधार पर रूट, लागत और लाभ का आकलन किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि रांची की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए मेट्रो परियोजना शहर के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। अगर योजना को मंजूरी मिलती है तो राजधानी का नाम भी देश के उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध है।
फिलहाल केंद्र से मिले निर्देश के बाद राज्य सरकार सीएमपी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।