रांची: मोरहाबादी सरस मेले में करंट से युवक की मौत, अफरा-तफरी के बीच मेला बंद

रांची: मोरहाबादी मैदान में आयोजित सरस मेले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई।

Trulli

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक स्टॉल के पास खड़ा था, तभी अचानक वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मेला बंद करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

प्राथमिक तौर पर बिजली व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए आयोजकों और संबंधित विभागों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।