रांची/जमशेदपुर: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 3181 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इनमें 3020 पद नियमित और 161 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत शामिल हैं।

इस संबंध में ANM प्रतियोगिता परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
जिलेवार पदों का वितरण (कुछ प्रमुख जिले):
रांची: 245, पूर्वी सिंहभूम: 172, पश्चिमी सिंहभूम: 200, दुमका: 214, गुमला: 203, पलामू: 180, गढ़वा: 131, धनबाद: 134, सिमडेगा: 150, सरायकेला-खरसावां: 95
बैकलॉग के 161 पदों में सबसे अधिक गिरिडीह जिले में 83 रिक्तियां हैं।
आवेदन शुल्क:
सामान्य/पिछड़ा वर्ग (BC): ₹100
SC/ST (केवल झारखंड राज्य के): ₹50
दिव्यांग (40% या उससे अधिक): शुल्क में छूट
गलत श्रेणी में आवेदन करने पर आवेदन रद्द माना जाएगा।
परीक्षा पैटर्न (एक चरण में मुख्य परीक्षा):
प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ)
माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
कुल प्रश्न: 50
अवधि: 60 मिनट
नकारात्मक अंक नहीं
परीक्षा मोड: CBT या OMR आधारित
न्यूनतम अर्हतांक:
अनारक्षित वर्ग: 40%
SC/ST/महिला: 32%
EBC (अनुसूची-1): 34%
BC (अनुसूची-2): 36.5%
आदिम जनजाति: 30%
5 वर्ष से अधिक संविदा कर्मियों को छूट मिल सकती है।
चयन प्रक्रिया (कुल 150 अंक के आधार पर):
लिखित परीक्षा: 50 अंक
शैक्षणिक योग्यता: 40 अंक
तकनीकी प्रशिक्षण: 10 अंक
सरकारी अस्पतालों में अनुभव: 50 अंक
केवल न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करने वाले ही मेधा सूची में शामिल होंगे।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चरणों की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे जल्द ही जारी होने वाली अधिसूचना और आवेदन की अंतिम तिथि को लेकर सतर्क रहें, और पात्रता की शर्तों का गहराई से अध्यय न करने के बाद ही आवेदन करें। यह भर्ती राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।