सरायकेला: पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल, नीमडीह के एएसआई रहमान लाइन क्लोज

सरायकेला: जिला पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए जिले के विभिन्न थाना, ओपी और पिकेट में कार्यरत कुल 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन वरीय कार्यालय में समर्पित करें.

Trulli

तबादला सूची इस प्रकार है

पुअनि० दिवाकर प्रसाद वर्मा को सड़क सुरक्षा कोषांग से राजनगर, हीरालाल कुमार को अनुसंधान विंग से ईचागढ़ थाना, आकाश दीप को राजनगर थाना से काण्ड्रा थाना, असलम अंसारी क़ो कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, पुनि० रविकांत पराशर क़ो आदित्यपुर थाना से गम्हरिया थाना, पुनि० हसनैन अंसारी क़ो आरआईटी थाना से कपाली ओपी, नि० विमलेश कुमार महतो को ईचागढ़ थाना से आराईटी थाना, अनि० रंजीत कुमार सिंह को आदित्यपुर थाना से कपाली ओपी, अनि० सोनू कुमार को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर, सुभाष चंद्र शर्मा को राजनगर थाना से सरायकेला थाना, पुनि० मनोज कुमार साहू को पुलिस केंद्र सरायकेला से गम्हरिया थाना, संतोष कुमार सेंको आदित्यपुर थाना से कांड्रा थाना, पुअनि० सुनील कुमार सिंह को गम्हरिया थाना से आदित्यपुर थाना, यशवंत कुमार को अनुसंधान विंग से राजनगर थाना, कौशल कुमार को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, पुनि० अनिता सोरेन को पुलिस केंद्र सरायकेला से कपाली ओपी, पुनि० अभय कृष्णा गिरी को आरआईटी थाना से नीमडीह थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया थाना से चांडिल थाना, रामरेखा पासवान को सरायकेला थाना से आदित्यपुर थाना, राहुल कुमार सिंह को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना, दिनेश चंद्र महथा को जाम्बरो पिकेट से कांड्रा थाना, कमल यादव को जाम्बरो पिकेट से आदित्यपुर थाना, दिनेश कुमार हेंब्रम को लादुबेड़ा पिकेट से आरआईटी थाना अभिजीत कुमार को पुनिसीर पिकेट से चौका थाना चंदेश्वर किस्कू को रायजामा पिकेट से सरायकेला थाना, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मुकलेसुर रहमान को नीमडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, राजेश कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, रंजीत प्रसाद को तिरुलडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेल और धर्मेंद्र कुमार को लोक अभियोजन कार्यालय अनुमंडल न्यायालय चांडिल से पुलिस केंद्र सरायकेला.

 

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तबादलों से थानों की कार्यकुशलता में सुधार होगा और जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी.