प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात बाद भगदड़ मच गई। 14 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में लाए गए। करीब 50 लोग घायल हैं।
प्रशासन ने अभी नहीं बताया कि भगदड़ में कितने श्रद्धालुओं की मौत हुई और कितने घायल हैं।
भगदड़ के बाद वहां मौजूद भास्कर रिपोर्टर ने जो मंजर देखा वो भयावह था। हर ओर लोगों का सामान, कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे हुए थे। जमीन पर घायल लेटे थे और लाशों के पास बिलखते परिजन थे। कुछ अपनों को ढूंढ रहे थे, उनकी भी आंखों में आंसू थे।
कुछ लोग अपनों के शव का हाथ नहीं छोड़ रहे थे, उन्हें डर था कि कहीं बॉडी खो न जाए। रेस्क्यू टीम एक शव को ले जाने लगी तो उसके परिजन ने दौड़ कर हाथ पकड़ लिया।
कुंभ में भगदड़ के बाद का मंजर कुछ तस्वीरों में देखिए…