40 फुट गहरे कुएं में गिर गया था पति, जान पर खेल, महिला ने बचाई जान

केरल के पिरवोम में एक पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए कुएं में कूद गई। दरअसल 64 वर्षीय रामेसन नायर कुएं में गिर गए थे। पति को बचाने के लिए 56 वर्षीय पीके पद्मम 40 फीट गहरे कुएं में कूद गईं। पद्मम ने उन्हें तब तक थामे रखा जब तक मदद नहीं आ गई। रामेसन एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। वे अपनी ज़मीन पर काली मिर्च तोड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, रामेसन एक मैक्सिकन लीलैक पेड़ पर काली मिर्च तोड़ रहे थे। पद्मम पास के एक और पेड़ पर अपने एक रिश्तेदार के साथ काली मिर्च इकट्ठा कर रही थीं। अचानक जिस पेड़ पर रामेसन खड़े थे वह टूट गया। इससे वे कुएं में गिर गए। जोरदार आवाज़ सुनकर पद्मम दौड़कर कुएं के पास गईं और अपने पति को पुकारा। रामेसन ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं। पद्मम ने उन्हें बाहर निकलने में मदद करने के लिए एक प्लास्टिक की रस्सी फेंकी। हालांकि, रामेसन ने अपने बाएं पैर में कमजोरी और दर्द महसूस होने की बात कही। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पद्मम ने अपने रिश्तेदार को फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों को सूचित करने का निर्देश दिया।

रामेसन ने बताया कि जब मैं गिर रहा था तो मेरा सिर और पीठ कुएं के किनारे से टकरा गए। पहले, मैं होश में था और कुएं में खड़ा भी हो सकता था। पानी केवल कमर तक था। लेकिन धीरे-धीरे, मैं होश खोने लगा और डूबने लगा। पद्मम ने तुरंत कुए में छलांग लगाई और मुझे डूबने से बचा लिया। पद्मम ने कहा कि मेरा एकमात्र विचार उसे डूबने से बचाना था। मैं देख सकती थी कि वह बेहोश हो रहा है। जब उनका चेहरा पानी से छुआ, तो मैंने उसे ऊपर देखने के लिए कहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। मैंने एक प्लास्टिक की रस्सी को एक पेड़ से बांधा। उस रस्सी को पकड़कर वह अपने पति तक पहुंचने के लिए कुएं में उतर गईं।