महावीर जयंती पर मांस-मछली बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

रांची: रांची से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश सामने आया है। महावीर जयंती के पावन अवसर पर 31 मार्च को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी बूचड़खानों (बधशालाओं) तथा मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Trulli

 

नगर निगम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इस दिन किसी भी प्रकार के मांसाहारी उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह फैसला जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं के सम्मान और पर्व की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थिति पर नजर रखेंगी।

 

नगर निगम ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।