झारखंड में 2 और 3 अप्रैल को बारिश की संभावना

मौसम‎ विभाग के अनुसार ईद के दिन यानी आज आसमान साफ और‎ मौसम शुष्क रहने की बात कही है। कहा है कि आज राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम ‎तापमान 40 डिग्री तक रह सकता ‎है। वहीं रांची शहर का अधिकतम‎ तापमान 35 डिग्री जाएगा।

 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन, तीन अप्रैल से बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

 

राज्य में कई जिलों में गर्मी सामान्य है। बोकारो और प. सिंहभूम को छोड़ अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य के करीब है। लेकिन, अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और चिलचिलाती धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

 

दो व तीन अप्रैल को हल्के दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण के ऊपरी सतह पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके कारण अगले तीन दिनों बाद हवा के रुख में परिवर्तन आ सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आएगा।