टॉवर मैदान में चाकूबाजी: युवक पर पेट और चेहरे पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र में टॉवर मैदान में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

Trulli

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को संकोसाई रोड नंबर‑5 टॉवर मैदान में राजू सिंह ने राजा बनर्जी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने राजा बनर्जी के पेट और चेहरे पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में घायल के भाई सौरभ बनर्जी की लिखित शिकायत पर ओलिडीह थाना में कांड संख्या 51/26 के तहत धारा 118(2) और 109(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह को 5 मार्च की मध्यरात्रि में गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर स्वर्ण रेखा नदी, लक्ष्मण नगर स्थित छोटा घाट से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

राजू सिंह (उम्र 32 वर्ष)

पिता – स्व. निमाई सिंह

पता – संकोसाई रोड नंबर-01, रामनगर, थाना ओलिडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

बरामद सामान

घटना में प्रयुक्त एक चाकू

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजूर, ओलिडीह थाना प्रभारी मो. शफीक अली, पुलिस पदाधिकारी विष्णु चरण भगता, विवेक पाल, विजय कुमार तथा ओलिडीह थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है