जमशेदपुर के भुइयांडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: लाइफ लाइन मेडिकल के अकाउंटेंट सुदीप रॉय की मौत, एक घंटे तक सड़क जाम, देखें Video

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो साकची स्थित लाइफ लाइन मेडिकल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे।

Trulli

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय किसी निजी काम से भुइयांडीह गोल चक्कर के पास खाना खाने गए थे। वापस लौटने के दौरान एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रेलर की पहचान व चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।