जान जाये तो जाए लेकिन छपरीगिरि न जाए, स्टंट के चक्कर में बाल बाल बचे युवक

सड़क पर गाड़ी चलाते हुए व्यक्ति की सुरक्षा अपने हाथ में होती है। लेकिन उसकी रैश या खराब ड्राइविंग से रोड पर चल रहे और लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे उत्पात को रोकने के लिए ही सरकार ने कई ट्रैफिक नियम बनाए है। लेकिन Reel बनाने के चक्कर में कुछ क्रिएटर्स अपनी सारी हदें पार कर देते है। जिसके चलते उन्हें कई बार मुसीबत का सामना भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भी 2 बाइकर्स खतरनाक स्टंट कर रहे होते है।

Trulli

इसी बीच उनके सामने एक ट्रक आ जाता है। ट्रक देखते ही उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। और वह संभल नहीं पाते है। हालांकि, वह किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार नहीं होते हैं। जहां कुछ इंटरनेट यूजर्स वीडियो का अंत देख काफी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इन स्टंटबाजों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस वीडियो में 2 राइडर्स बाइक को नचाते हुए एक-दूसरे से रेस लगा रहे होते है।

इस बीच उनके सामने से एक ट्रक गुजरता है। जिससे बचने के लिए आगे चल रहा बाइकर उससे टकराते हुए बाई ओर जाने लगता है। ट्रक से टक्कर के बाद बाइकर अपना बैलेंस खो बैठता है। जिसके बाद उसके पीछे बैठा बंदा जमीन पर गिरने लगता है। इससे आगे बाइक चलाने वाला लड़का भी गिर जाता है। बाइकर बड़ी दुर्घटना से तो खुद को बचा लेता है। लेकिन इस घटना में उन दोनों को चोटें आई होंगी। 15 सेकंड की यह क्लिप बाइकर के गिरने के साथ ही खत्म हो जाता है। X पर इस वीडियो को @Lollubee ने पोस्ट करते हुए लिखा- संतुष्ट हूं, लेकिन पूरी तरह नहीं। हालाँकि यह वीडियो कहाँ की है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।