झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और आंधी की अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 24 मार्च तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची समेत राज्य के 16 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

 

रांची मौसम सेवा केंद्र ने 21, 22 और 23 मार्च को 16 जिलों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है, जबकि इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (21 मार्च) को झारखंड के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का प्रकोप लगातार जारी रहेगा।

 

आंधी और बारिश का अलर्ट

 

बोकारो, चाईबासा, देवघर, दुमका, गुमला, रांची समेत अन्य जिलों में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

जमशेदपुर में मौसम की स्थिति

 

जमशेदपुर में भी मौसम की स्थिति बदलने की संभावना है। आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान लोग सचेत रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।