शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, घोड़ाबांधा में हुआ अंतिम संस्कार

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया था।

Trulli

मंत्री के अंतिम संस्कार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, वर्तमान मंत्री दीपक बिरुवा, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची से घाटशिला ले जाया गया। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ जब शवयात्रा डिमना गोलचक्कर से गुजरी, तो हजारों लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके असामयिक निधन से राज्य की राजनीति और शिक्षा जगत को गहरी क्षति हुई है।