कोडरमा: तीन दिवसीय 25वीं कैडेट व सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। इसमें सीनियर एवं कैडेट वर्ग के क्योरोगी (फाइट) मुकाबलों में रांची की टीम ने विजेता, पूर्वी सिंहभूम ने उपविजेता और मेजबान कोडरमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया था, जिसमें झारखंड के 19 जिलों से करीब 700 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय सीनियर एवं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पदक विजेताओं की सूची
स्वर्ण पदक विजेता – अभिज्ञान मिश्रा, आनंद कुमार झा, महक कुमारी, गणेश चंद्रा, आर. दानिश राव, अरसिया कुमारी, आरती कुमारी, अंकित कुमार, ऋतविक कुमार, निलाक्ष, आयुष राम, राज रजत, अंजली कुमारी।
रजत पदक विजेता – अमित गोप, रितिका, किशन कुमार, विवेक कुमार, गोस्वामी, अदिति गुप्ता।
कांस्य पदक विजेता – दिलजीत कौर, रिया बनर्जी, सुभाजित बनर्जी, आयुष कुमार यादव, रिंकू यादव, स्वप्निल पूर्ति, सागर साहू, मिहिका दत्ता, अर्पिता मंडल, माही शर्मा, गुड़िया कुमारी।
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता से लौटने के बाद स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, बारिडीह कार्यालय में एक सादा समारोह आयोजित कर पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच लखन कुमार, पूजा कौर, राकेश कुमार, संतोष कुमार तिवारी, अनिल मार्डी, राहुल सुमन, सपना पाल, बलराम तांती, और रेफरी रोहित कुमार सिंह व सुभाष प्रसाद उपस्थित थे।प्रतियोगिता के समापन के साथ ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।