जमशेदपुर: शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, डिमना पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़ी टावर लाइन का कार्य अपरिहार्य कारणों से सोमवार रात तक पूर्ण नहीं हो सका है। तकनीकी टीमों ने बताया कि ऊंचाई पर कार्य होने के कारण रात में इसे पूरा करना संभव नहीं है। ऐसे में अब यह कार्य मंगलवार (15 अक्टूबर) की सुबह 5 बजे से पुनः प्रारंभ किया जाएगा। विद्युत विभाग के अनुसार, यदि सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहा तो दोपहर तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक लाइन पूरी तरह सुचारू होने में रात के 8 बजे तक का समय भी लग सकता है। इस बीच बिजली आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की योजना बनाई गई है ताकि उपभोक्ताओं को अत्यधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने डिमना PSS से जुड़े विभिन्न 11kv फीडरों के लिए रोटेशन शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के अनुसार दी जाएगी।
- Dimna PSS Feeder का रोटेशन टाइम इस प्रकार रहेगा:
- 11kv Dimna-2 Feeder – रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
- 11kv MGM Feeder और 11kv आजाद नगर Feeder – रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
- 11kv बालीगुमा Feeder और 11kv आस्ता Feeder – रात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक
- 11kv Dimna-1 Feeder और आजाद नगर Feeder – रात 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
- Dimna-2 Feeder – 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
- 11kv MGM Feeder और 11kv आस्ता Feeder – 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
- 11kv बालीगुमा Feeder और 11kv आजाद नगर Feeder – 3:00 बजे से 4:00 बजे तक
- 11kv Dimna-1 Feeder और 11kv MGM Feeder – 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
विद्युत विभाग ने बताया कि यह रोटेशन क्रम स्ल.नं. के अनुसार जारी रहेगा, जब तक लाइन का मुख्य कार्य पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाता। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में आवश्यक उपकरणों को संभालकर रखें और अनावश्यक बिजली उपयोग से बचें।
स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि मौसम या तकनीकी कारणों से कार्य में विलंब होता है, तो विद्युत आपूर्ति सामान्य होने में अतिरिक्त समय लग सकता है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तकनीकी टीमें पूरी रात तत्पर रहेंगी ताकि जल्द से जल्द लाइन को चालू किया जा सके।
जमशेदपुर के डिमना, आजाद नगर, MGM, बालीगुमा और आस्ता इलाकों के उपभोक्ताओं को आज रात से लेकर कल दोपहर तक बिजली आपूर्ति में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य पूरा होते ही सभी फीडरों की सप्लाई