Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी तापस घोष उर्फ तापस बंगाली को मानगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरायकेला के रामेश्वर कॉलोनी का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 29 दिसंबर 2022 की है जब मानगो थाना क्षेत्र में फायरिंग की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान तापस घोष उर्फ तापस बंगाली की संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है और फायरिंग कांड से जुड़े अन्य पहलुओं तथा संभावित संलिप्त लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।