जमशेदपुर ब्रेकिंग: उलडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुराने विवाद में विक्की सिंह को मारी 3 गोलियां; हालत स्थिर, देखें Video

जमशेदपुर: उलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उमा टिफिन के समीप सोमवार शाम करीब 5 बजे एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार चार युवकों ने विक्की सिंह नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Trulli

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विक्की सिंह शिरोमण नगर से दूध लेकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसकी ऑल्टो कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विक्की सिंह के दोनों हाथों में कुल तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है। विक्की सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व हुए पुराने विवाद को लेकर साजन मिश्रा गुट के युवक—राखाल, लल्ला समेत अन्य दो लोग इस हमले में शामिल थे।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।