झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आईपीएस एहतेशाम वकारिब बने Jamshedpur के नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को Saraikela जिले की कमान

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को Jamshedpur का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज स्वर्गियारी को Saraikela जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Trulli

 

सरकार के इस फैसले को हाल के दिनों में कोल्हान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है। हाल ही में Jamshedpur में हुई चर्चित आपराधिक घटनाओं के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्ती देखने को मिली है, जिसके बाद राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया।

 

सूत्रों के अनुसार, नए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।

 

झारखंड में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। इसे राज्य में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।