जमशेदपुर ब्रेकिंग: DD बार कांड में दूसरा बड़ा झटका, हिमांशु के बाद घायल प्रत्यूष ने भी तोड़ा दम

जमशेदपुर के चर्चित Double Down Pub & Bar (DD Bar) के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। इस सनसनीखेज हमले में पहले घायल हुए हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं अब गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष ने भी कोलकाता के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

Trulli

 

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों बिष्टुपुर स्थित DD Bar के बाहर देर रात दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने हिमांशु सिंह और प्रत्यूष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल Tata Main Hospital (TMH) में भर्ती कराया गया था।

 

इलाज के दौरान पहले हिमांशु सिंह ने दम तोड़ा, जिसके बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। अब प्रत्यूष की भी मौत होने से मामला और गर्मा गया है। इस दोहरी मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

 

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे क्योंकि हमला पुलिस की मौजूदगी के करीब हुआ था। मामले में पहले ही कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने बार को सील कर दिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

 

इस घटना के बाद Hemant Soren सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। पूर्वी सिंहभूम के SSP सहित कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

लगातार दूसरी मौत के बाद जमशेदपुर में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। यह मामला अब पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।