जमशेदपुर: कदमा में बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद, देखें Video

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सोनू करूआ उर्फ लोलो को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ का रहने वाला बताया जा रहा है।

Trulli

मामले का खुलासा मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। जांच के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।

 

इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।