जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज चापड़बाजी की घटना सामने आई है। रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घायलों की पहचान संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से है। इस कारण घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, हमले के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। व्यस्त साकची इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ती इस तरह की घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।