संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

Trulli

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार 11 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया।

 

हालांकि, परिवार की ओर से उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाकर संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। वे महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं और अपनी बहुमुखी आवाज के लिए जानी जाती थीं।

 

अपने लंबे और शानदार करियर में उन्हें कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं।

 

आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत जगत ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है। देशभर में उनके चाहने वाले और कलाकार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।