Jharkhand: रामगढ़ जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 9 दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। मृतका की पहचान अमझरिया गांव की केश्वरिया कुमारी (20) के रूप में की गई है। घटना भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव अमझरिया की है। लड़की का प्रेम विवाह होने वाला था। परिजनों ने उसके प्रेमी सह मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मंगेतर सन्नू बेदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की की शादी 6 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।
परिजनों के अनुसार दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी।
परिजनों के अनुसार दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। संजू घर पर हमेशा आता-जाता था। रविवार रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इसमें लड़के ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया था। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में पेड़ पर युवती अपनी दुपट्टा से फंदा बनाकर गले में फांसी लगाकर लटकी देखी गई और उसके नीचे उसका मंगेतर बैठा हुआ था। जबकि मौत के बारे में पूछने पर मंगेतर ने कुछ नहीं बताया। घर वालों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से केश्वरिया और संजू का प्रेम प्रसंग चल रहा था।